हमारी जिंदगी में रोजमर्रा की आदतें बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैंं। कई बार हम खुद को बहुत आम समझ लेते हैं, लेकिन हमारे रोज़ के छोटे-छोटे काम, आदतें और सोच ही बता देती है कि इंसान अंदर से कितना अलग है। नीचे जो बातें लिख रही हूँ, वो कोई भारी ज्ञान नहीं है, बल्कि बिल्कुल सीधी-सादी ज़िंदगी की समझ है।यह कोई किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि मेरा अनुभव और बड़े बुजुर्गों की सीख है।

1 पहले सुनना फिर बोलना
अगर आप हर बात में कूदने की बजाय पहले सुनना पसंद करते हैं, तो समझिए आपकी सोच आम नहीं है। अक्सर लोग सिर्फ़ अपनी बात रखने में लगे रहते हैं। लेकिन जो इंसान सामने वाले को पूरा सुन लेता है, वह उसकी हालत, इरादा और सोच जल्दी समझ लेता है। ऐसे लोग कम बोलते हैं, पर जब बोलते हैं तो बात सीधी दिल तक जाती है।
2अकेले रहने से डर न लगना
बहुत से लोग अकेले नहीं रह पाते। उन्हें हर समय कोई न कोई चाहिए होता है, वरना मन बेचैन हो जाता है। लेकिन अगर आप अकेले बैठकर भी ठीक महसूस करते हैं, तो इसका मतलब है कि आप खुद के साथ रहना जानते हैं। यह आदत बहुत कम लोगों में होती है और यही अंदर की मज़बूती दिखाती है।

3.किसी को नीचा दिखाकर खुद को बड़ा न समझना
अगर आप सामने वाले की कमजोरी देखकर उसका मज़ाक नहीं उड़ाते, उस पर हंसते नहीं तो यह बहुत ऊँचा गुण है। सच तो यह है कि बड़ा इंसान वही होता है जो दूसरों को सम्मान दे। दूसरों को गिराकर ऊपर उठना बहुत आसान है,दूसरे को नीचा दिखाना बहुत आसान है, लेकिन सामने वाले का सम्मान बनाए रखना हर किसी के बस की बात नहीं।
4. दिखावे से दूरी बनाकर रखना
अगर आपको लोगों को दिखाने की ज़रूरत नहीं लगती कि आप क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं या कहाँ जाते हैं, तो यह गहरी समझ का संकेत है। पर कुछ लोगों को दिखावा करने की आदत होती है पर इस सोच के साथ अब जिंदगी को सही तरीके से नहीं जी सकते ।दिखावे की ज़िंदगी बहुत खोखली होती है। जो इंसान सादगी में जी लेता है, वही अंदर से सबसे मज़बूत होता है।
5. छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूँढ लेना
अगर आपको बड़ी गाड़ी, बड़ा घर या दिखावे के बिना भी सुकून मिल जाता है, तो यह आम सोच नहीं है। समय पर खाना, चैन की नींद, अपनों की आवाज़—इनमें खुशी ढूँढ पाना बहुत बड़ी बात है। ऐसे लोग ज़िंदगी में जल्दी टूटते नहीं, क्योंकि उनकी खुशी बाहर की चीज़ों पर टिकी नहीं होती। ऐसे लोग अपनी अंदरुनी गुणों पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं।
6. गलत देखकर मन का बेचैन हो जाना
अगर कहीं कुछ गलत हो रहा हो और आपका मन अंदर से खटक जाए, तो समझिए आपका ज़मीर अभी ज़िंदा है। हो सकता है आप हर बार बोल न पाएं, लेकिन गलत को गलत समझना ही बहुत बड़ी बात है। कई लोग सब कुछ देखकर भी चुप रहते हैं क्योंकि उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
7. पैसों से ज़्यादा आत्मसम्मान को महत्व देना
अगर आप पैसे के लिए अपने उसूल नहीं बेचते, तो यह बहुत बड़ी बात है। आज के समय में बहुत लोग थोड़े से फायदे के लिए सब कुछ छोड़ देते हैं। लेकिन जो इंसान सही-गलत समझकर चलता है, वही रात को चैन की नींद सो पाता है।

8.मुश्किल समय में खुद को संभाल लेना
हर इंसान दुखी होता है, गिरता है, रोता है। फर्क बस इतना है कि कोई वहीं रुक जाता है और कोई धीरे-धीरे खुद को संभाल लेता है। अगर आप मुश्किल में दूसरों को दोष देने की बजाय खुद को समेट लेते हैं, तो यह साधारण बात नहीं है। यही असली ताक़त होती है।
Disclaimer:
जीवन मे इन आठ बातों को जो गहराई से समझ लेता है वही जीवन में सफल होता है। ये सिर्फ़ ज़िंदगी से सीखी बातें हैं, जो समय के साथ समझ में आती हैं। अगर इनमें से कुछ बातें आपमें दिखती हैं, तो इसे घमंड नहीं, ज़िम्मेदारी समझिए। क्योंकि जो इंसान सच में समझदार होता है, वह खुद को कभी बहुत बड़ा नहीं मानता।
🙏🙏जय श्री राम🙏🙏
Nice 👍🏻🙂❤️